March 29, 2024, 5:52 pm

Suicide In Noida: नोएडा की इस सोसाइटी की 8वीं मंजिल से कूदा शख्स, मौके पर हुई मौत

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday November 23, 2022

Suicide In Noida: नोएडा की इस सोसाइटी की 8वीं मंजिल से कूदा शख्स, मौके पर हुई मौत

Suicide In Noida: गौतमबुद्ध नगर के नोएडा ( Noida News) से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां नोएडा के Sector-74 (Sector 74, Noida) के सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी (Supertech Capetown Society) से एक चौंका देने वाली और बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने सुसाइड कर लिया। जिसके बाद से सोसाइटी में हड़कंप मचा है।

क्या है मामला ?

केपटाउन सोसाइटी में ही रहने वाले एक शख्स ने मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे सुसाइड (Suicide In Noida) कर अपनी जान दे दी https://gulynews.com को मिली Exclusive जानकारी के मुताबिक यह घटना केपटाउन सोसाइटी  (Supertech Capetown Society) की CS-3 टॉवर की है। इसी टॉवर के आठवीं मंजिल से कूदकर एक शख्स ने आत्महत्या कर लिया।

क्या जानकारी मिली?

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राहुल उर्फ देवदत्त CS-3 टॉवर के फ्लैट नंबर 805 में रहते थे। राहुल के साथ उनके पेरेंट्स भी इसी फ्लैट में रहते थे। लेकिन बीती रात अचानक ही राहुल ने छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक्शन में पुलिस

घटना की जानकारी मिलते हैं सोसाइटी में हड़कंप मच गया सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स और अन्य लोगों ने मिलकर के पुलिस को कॉल किया। जिसके बाद पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। राहुल को तत्काल अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:-

IAS Anurag: ग्रेजुएशन में फेल होने वाला स्टूडेंट कैसे बना IAS रैंकर, इनकी कहानी अपने बच्चों को जरूर बताएं

क्यों किया सुसाइड

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राहुल की उम्र करीब 26 साल है। पता चला है कि राहुल मानसिक तौर पर दिव्यांग थे। उनके पिता ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से रिटायर हुए थे और घर पर ही रहते थे।। मानसिक रूप से दिव्यांग होने के कारण राहुल को घर में ही रखा जाता था। लेकिन बीती रात राहुल आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।।
घटना के बाद से सोसाइटी में भी इस मामले की चर्चा जोरों पर है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। बड़ा सवाल यही है क्या क्यों क्या कारण था कि राहुल सुसाइड के लिए आठवीं मंजिल से कूद पड़े।

यह भी पढ़ें:-

Urfi javed nude photoshoot : उर्फी जावेद का न्यूड फोटोशूट, यूजर ने लिखा- धरती का विनाश तय है

यह भी पढ़ें:-

Urfi Javed in Splitsvilla X4: Splitsvilla X4 में प्यार में पड़ीं Urfi Javed? बोलीं-मैं आकर तुम्हारी मां को भी मना लूंगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published.