April 20, 2024, 7:15 am

Noida News: मैट्रिमोनियल साइट पर की दोस्ती.. फिर प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी दी, अब गिरफ्तार

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday August 30, 2022

Noida News: मैट्रिमोनियल साइट पर की दोस्ती.. फिर प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी दी, अब गिरफ्तार

Noida News:  गौतमबुद्ध नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो पहले महिला से दोस्ती करता है और उसके बाद उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।। लेकिन पुलिस की समय रहते कार्रवाई के कारण अब वो शख्स जेल की हवा खा रहा है।

कहां का है मामला ?

हैरान करने वाला यह पूरा मामला नोएडा (Noida News) के फेज-3 थाना (Phase-3 Police Station) इलाके का है। यहां से पुलिस ने वसीम अकरम (Wasim Akram) नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दिखने में जितना सिंपल यह शख्स है उससे ज्यादा इसके इरादे खतरनाक थे। क्योंकि इसने एक महिला के साथ पहले मेट्रोमोनियल वेबसाइट्स (Metrimonial Website) के जरिए दोस्ती की। उसे बड़े-बड़े सपने के सब्जबाग दिखाए। इतना ही नहीं उससे अपने ताल्लुकात बढ़ाए और अब महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।। महिला ने पुलिस थाने में वसीम के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने और वीडियो लीक करने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कराया है।

कहां की रहने वाली है महिला ?

https://gulynews.com को मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला दिल्ली की रहने वाली है। किसी महिला की शिकायत पर गौतमबुद्ध नगर के फेस थ्री थाने की पुलिस एक्शन में आई और मुकदमा दर्ज कर वसीम अकरम को गिरफ्तार कर लिया।।
वसीम अकरम बिहार के चंपारण (East Champaran) का रहने वाला है। उसने मैट्रिमोनियल साइट्स का सहारा लेकर महिला को पहले अपने जाल में फंसाया और फिर वीडियो लीक करने की धमकी दे रहा था। लेकिन समय रहते नोएडा पुलिस हरकत में आई और अब वसीम जेल के भीतर है।

वीडियो यहां देखें-

https://fb.watch/fdY4PcrHDT/

Leave a Reply

Your email address will not be published.