April 16, 2024, 9:35 pm

Mysterious Death in Noida: डॉक्टर के घर में नौकरानी की मौत! हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday October 29, 2022

Mysterious Death in Noida: डॉक्टर के घर में नौकरानी की मौत! हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

Mysterious Death in Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में हुई एक मौत ने सनसनी मचा दी है। यह पूरा मामला हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी नजर आ रही है। एक महिला जिसकी उम्र महज 22 साल थी उसकी एक डॉक्टर की घर में पंखे से लटकी हुई शव बरामद हुई है। महिला का शव मिलने के बाद पुलिस एक्शन में है लेकिन अबतक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

क्या है मामला ?

हैरान कर देने वाले इस मामला  (Mysterious Death in Noida) के सामने आने के बाद से पुलिस प्रशासन जांच में जुटी हुई है। https://gulynews.com को मिली जानकारी के मुताबिक 22 साल की उम्र की एक महिला वीरवती का शव एक डॉक्टर के घर से बरामद हुआ। वीरवती एक घरेलू नौकरानी थी और डॉक्टर के घर में काम करती थी। डॉक्टर के घर में महिला का शव पंखे से लटकते हुए बरामद हुआ।

कहां का है मामला ?

चौंका देने वाला यह मामला नोएडा के पॉश सेक्टर 50  (Sector 50 Noida)का है। महिला का शव मिलने के बाद से पुलिस ने जांच तो शुरु कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक खुद डॉक्टर ने ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उनकी नौकरान वीरवती ने उनके घर में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस जांच में जुटी

मामले के सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में है। एक तरफ जहां पूरे केस के गहराई से जांच की जा रही है वहीं दूसरी ओर इस जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाकर सबूत भी खंगाले गए हैं। साथ ही डॉक्टर के बयान की भी जांच जारी है। पुलिस आत्महत्या के एंगल से भी इस मामले की जांच कर रही है। हिला ने किस कारण से यह कदम उठाया, इसके बारे में पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। वहीं, पोस्टमार्टम में अगर हत्या का मामला सामने आता है तो संदेह कई लोगों पर जा सकता है। पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित पक्षों को संदेह के घेरे में रखे हुए है।

The Hyde Park AOA: द हाइड पार्क सोसाइटी में 2-2 एओए बोर्ड का गठन, अब मेरा AOA और तेरा AOA

Leave a Reply

Your email address will not be published.