April 18, 2024, 8:58 pm

Srikant Tyagi : नोएडा के गालीबाज श्रीकांत त्यागी पर कसा शिकंजा, अवैध कब्जे को बुल्डोजर से हटाया

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday August 8, 2022

Srikant Tyagi : नोएडा के गालीबाज श्रीकांत त्यागी पर कसा शिकंजा, अवैध कब्जे को बुल्डोजर से हटाया

Srikant Tyagi : नोएडा के बदजुबान श्रीकांत त्यागी पर आज बड़ा एक्शन हुआ। नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर 93 मे रहने वाला श्रीकांत त्यागी (Srikant Tyagi) अपने रसूख के दम पर अबतक धौंस जमाता था। लेकिन वहां से आई तस्वीरें बता रही है कि उसके धौंस और रसूख के दिन पूरे हो चुके हैं।

क्या हुआ एक्शन?

सोमवार की सुबह गालीबाज श्रीकांत (Srikant Tyagi) के लिए एक बुरी सुबह बनकर आई। नोएडा अथॉरिटी की टीम पूरे प्लानिंग और बुल्डोजर के साथ सेक्टर 93 की सोसाइटी में पूरे तामझाम के साथ पहुंची और फिर श्रीकांत के अवैध कब्जे को हटाया। पहले मजदूरों ने फर्श पर लगे मार्बल को हटाया और फिर अथॉरिटी ने उसके अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाया।

अब जागी अथॉरिटी 

https://gulynews.com को मिली जानकारी के मुताबिक श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण की शिकायत सोसाइटी में रहने वाले लोग साल 2019 से कर रहे थे,लेकिन अपने रसूख के चलते वह कार्रवाई नहीं होने देता था… लेकिन महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अब उसका अवैध निर्माण बुलडोजर से हटा दिया…नोएडा अथॉरिटी की इस कार्रवाई से खुश होकर सोसाइटी में रहने वाले रेजिडेंट्स ने तालियां बजाई और मिठाई भी बांटी..

बेसमेंट में तहखाना 

श्रीकांत त्यागी ना केवल सोसाइटी में रहने वाले लोगों के साथ बदजुबानी करता था और धौंस जमाता था बल्कि एक शातिर भू मफिया की तरह सोसाइटी में व्यवहार करता था। उसके रसूख की कल्पना आप इसी से कर सकते हैं कि फ्लैट से बेसमेंट पार्किंग में जाने के लिए उसने खास सीढियां तक बनवाई थी। लेकिन अब जब उसके कच्चे-चिट्ठे सामने आए तो दीवार खड़ी करके फ्लैट से बेसमेंट के अंदर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है

पीड़िता को पुलिस सुरक्षा 

एक तरफ जहां श्रीकांत त्यागी के खिलाफ एक्शन जारी है… वहीं दूसरी ओर उसके समर्थकों पर भी शिकंजा कस दिया गया है… सोसाइटी के अंदर जबरन घुसने वाले 7 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.. ये सभी बीती रात जबरदस्ती सोसाइटी के अंदर घुसे थे.. दावा किया जा रहा है कि ये सभी श्रीकांत त्यागी के समर्थक हैं.. और सोसाइटी में एक बार फिर से धौंस जमाने पहुंचे थे… पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के साथ-साथ सोसाइटी के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी है… साथ ही पीड़ित महिला को भी पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है…
श्रीकांत त्यागी के खिलाफ जारी एक्शन से साफ है कि योगी राज में माफियाओं और दबंगों का यही हश्र होना है.. गालीबाज नेता पर हो रही यह कार्रवाई बताती है कि बाबा का बुल्डोजर कहीं भी और किसी भी बदजुबान के खिलाफ चल सकता है…

यह भी पढ़ें:-

Noida: गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी में चुनी गई AOA, बिल्डर के खिलाफ लड़ाई में रेजिडेंट्स की बड़ी जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published.