March 28, 2024, 4:26 pm

अभी तो गर्मी का ट्रेलर था। पिक्चर अभी बाकी है। अगले 5 दिन चलेगी लू।

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday April 6, 2022

अभी तो गर्मी का ट्रेलर था। पिक्चर अभी बाकी है। अगले 5 दिन चलेगी लू।

अप्रैल में ही लोग गर्मी से बेहाल है। गर्मी इस कदर की दिन के समय घर के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप और गर्मी के कारण लोग दिन में बाहर का काम टाल रहे हैं। घर से निकलने की हिम्मत ही नहीं हो रही है। अभी से ही लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर खुद को कवर करके घर से निकल रहे हैं।

गर्मी की अभी तो शुरुआत है। आगे ये भीषण रूप लेने वाली है। दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में चलेगी लू। ये 5 दिन बहुत मुश्किल के गुजरने वाले हैं। 5 दिन तेज लू चलेगी। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया है।

किन राज्यों में चलेगी लू
दिल्ली
उत्तर प्रदेश
हरियाणा
राजस्थान
मध्य प्रदेश
जम्मू
हिमाचल प्रदेश

इन राज्यों के अधिकांश क्षेत्रों में तेज लू चलेगी। तापमान भी बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। अप्रैल में 42 डिग्री तापमान सबसे ज्यादा है।

 

इसे भी पढ़ें

42 साल की हुई BJP, पीएम ने कहा- परिवारवाद पार्टियां लोकतंत्र की दुश्मन।

कई राज्यों में होगी बारिश
असम
मेघालय
अरुणाचल प्रदेश
पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

बढ़ते तापमान पर मौसम विभाग का बयान
मौसम विभाग ने कहा- कई दिनों से बारिश न होने के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी ज्यादा हो रही है। अगले 5 दिन उत्तर- पश्चिम भारत और मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

यहां क्लिक करें

देश के 5 सबसे बड़े अमीर आदमी। जानिए.. लिस्ट में कौन-कौन है शामिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published.