Miss India 2022: सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब, ये है पहली रनर अप

देश को इस साल की अपनी मिस इंडिया मिल गई है. कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का खूबसूरत ताज अपने नाम कर लिया है. रविवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया, जिसमें शानदार मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी (Miss India 2022 sini shetty) को मिस इंडिया का ताज पहनाया गया.