April 24, 2024, 4:00 pm

शहादत को सलाम : ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, 8 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ते रहे

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday December 15, 2021

शहादत को सलाम : ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, 8 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ते रहे

Group Captain Varun Singh: सात दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद आखिरकार ग्रुप कैप्टेन वरुण सिंह हार गए। ग्रुप कैप्टकन वरुण सिंह का निधन हो गया। निधन के बाद नम आखों से पूरे देश ने उन्हें विदाई दी। तमिलनाडु के कुन्नुर हादसे में ग्रुप कैप्टनन वरुण सिंह बुरी तरह से घायल हो गए थे और 45 फीसदी से ज्यादा तक जल गए थे।

शुरुआत में वेलिंगटन के आर्मी अस्पताल में उनका (Group Captain Varun Singh) इलाज किया गया और बाद में एयरलिफ्ट कर उन्हें बेंगलुरु लाया गया। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।

8 दिसंबर को कुन्नुबर में Mi-17 V5 हेलिकॉप्टशर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस हादसे में ग्रुप कैप्टोन वरुण सिंह घायल हुए थे। जबकि सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी‍ मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी।

8 दिसंबर को वेलिंगटन अस्पताल में इलाज के बाद 9 दिसंबर को उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरू में मौजूद कमांड हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। आज इंडियन एयरफोर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से वरुण सिंह के निधन की दुखद जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.