April 19, 2024, 1:26 am

Noida: रोड रेज में मारी कार से टक्कर, हवा में उछला शख्स। नोएडा में डर लगता है…

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday May 1, 2022

Noida: रोड रेज में मारी कार से टक्कर, हवा में उछला शख्स। नोएडा में डर लगता है…

Noida : गौतमबुद्ध नगर के नोएडा से रोड रेज (Road Rage in Noida)  का बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  यहां कार सवार 5 युवकों ने पहले एक कार को साइड से टक्कर मारी, फिर कार में बैठे लोगों से हाथापाई की। इसके बाद इतने से भी मन नहीं भरा तो बाद में कार से टक्कर मार दी।  जिसके बाद से घायल शख्स अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

पूरा वीडियो यहां देखें :-

https://www.youtube.com/shorts/iliDGFccSZA

जानकारी के मुताबिक घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल दिवाकर डिजिटल मार्केटिंग का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह पूरा मामला सेक्टर 39 थाना इलाके का है। जानकारी मिली है कि महामाया फ्लाईओवर के पास कुछ लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल 4 आरोपी गिरफ्तार हैं। इस बीच घायल शख्स के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.