April 20, 2024, 12:53 am

AAP MLA Slapped by her Husband: पंजाब में AAP विधायक को पति ने पीटा, CCTV में कैद हुई तस्वीर

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday September 2, 2022

AAP MLA Slapped by her Husband: पंजाब में AAP विधायक को पति ने पीटा, CCTV में कैद हुई तस्वीर
AAP MLA Slapped by her Husband: पंजाब से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां आम आदमी पार्टी के विधायक बलजिंदर कौर (Baljinder Kaur) को उनके पति का थप्पड़ मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है दोनों के बीच बहस के बाद पति सुखराज सिंह (Sukhraj Singh) अचानक अपना आपा खो बैठते हैं और महिला विधायक बलजिंदर कौर को थप्पड़ मार देते हैं।
क्या है पूरा मामला ?

https://gulynews.com को मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक बलजिंदर कौर पंजाब की तलवंडी साबो (Talwandi Sabo) से विधायक हैं। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर फिलहाल वायरल है । चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों के बीच बहस और थप्पड़ मारने (AAP MLA Slapped by her Husband) का यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। यह वीडियो एक घर के अंदर का है जहां कई सारे लोग मौजूद हैं। वीडियो में दो महिलाएं और कुछ पुरुष नजर आ रहे हैं। वीडियो से ऐसा नजर आ रहा है कि पहले उन लोगों के बीच में आपसी बहस होती है और अचानक नीचे बैठा पति खड़ा होकर के बलजिंदर कौर को थप्पड़ मार देता है। मौके पर मौजूद लोग बीच बचाव करते हैं और बलजिंदर कौर के पति सुखराज सिंह को वह लोग दूर करते हैं।

कब का है वीडियो?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा वीडियो 10 जुलाई का है। वीडियो में पिटाई के बाद बलजिंदर कौर रोते हुए नजर आ रही है और कुछ लोग उसी शोर-शराबे के बीच उन्हें ढाढस बंधाते नजर आ रहे हैं।  पत चला है कि दोनों के बीच पारिवारिक झगड़ा चल रहा है और उसी की वजह से दोनों के बीच विवाद गहरा गया । विवाद के बीच में ही आप विधायक बलजिंदर कौर और उनके पति सुखराज सिंह के बीच बहस बढ़ जाती है और बलजिंदर कौर को उनका पति थप्पड़ मार देता है।

पूरा वीडियो यहां देखें: –

https://www.instagram.com/reel/Ch_ZcMsPvLf/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

कार्रवाई क्या हुई ?

मिली जानकारी के मुताबिक अब तक इस बारे में दोनों में से किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई बड़ी बात यह है कि आम आदमी पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर से भी और से भी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब महिला आयोग का कहना है कि वो स्वत: संज्ञान लेकर इस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।

कौन हैं बलजिंदर कौर ?

पंजाब की तलवंडी साबो (Talwandi Sabo) विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं। साल 2019 यानी करीब 3 साल पहले उन्होंने सुखराज सिंह से शादी की थी। सुखराज सिंह पंजाब के माझा इलाके के आम आदमी पार्टी की युवा विंग के संयोजक रहे हैं। 2019 में दोनों की शादी हुई थी। राजनीति में आने से पहले फतेहगढ़ साहिब माता गुजरी कॉलेज में अंग्रेजी की प्रोफेसर रही हैं बलजिंदर कौर। बलजिंदर कौर ने साल 2009 में पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला से एम.फिल किया था।

अब वीडियो सामने आने के बाद से विपक्ष हमलावर है। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। विपक्ष का आरोप है कि इस सरकार में जब आम आदमी पार्टी की महिला विधायक सुरक्षित नहीं हैं तो बाकी महिलाओं का क्या हाल होगा ?

यह भी पढ़ें:-

Noida News: मैट्रिमोनियल साइट पर की दोस्ती.. फिर प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी दी, अब गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published.