March 29, 2024, 3:54 pm

Punjab Latest News: अब पंजाब में इस नेता पर दांव लगाएगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने लिखी चिट्ठी

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday November 28, 2022

Punjab Latest News: अब पंजाब में इस नेता पर दांव लगाएगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने लिखी चिट्ठी

Punjab Latest News: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल जैसे दल बैकफुट पर हैं। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार पंजाब में एक से बढ़कर एक बड़े फैसले कर रही है। इन्हीं फैसलों के बीच कांग्रेस अब फिर से खुद को मजबूत करने में जुट गई है।

एक्शन में कांग्रेस

https://gulyews.com को मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में जान फूंकने के लिए कांग्रेस की ओर से इस बार प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra)  ने कमर कसा है। प्रियंका गांधी एक बार फिर से पंजाब (Punjab Latest News) में कांग्रेस को रिवाइव करने में जुट गई है। इसके लिए प्रियंका गांधी ने पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को चिट्ठी लिखी है और फिर से भरोसा जताया है। प्रियंका ने चिट्ठी लिखकर नवजोत सिंह सिद्धू को मुश्किल वक्त में पार्टी साथ होने और समर्थन देने का दिया भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें:-

Bhojpuri actress Amrapali Dubey: इस होटल से चोरी हो गए थे भोजपुरी एक्ट्रेस के लाखों के गहने, एक्ट्रेस ने पुलिस को कहा Thanks

क्या मिली बड़ी जानकारी

https://gulyews.com को Exclusive जानकारी सूत्रों से जो मिली है उसके मुताबिक मई 2023 में सजा काटकर जेल से बाहर आने वाले नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Siddhu) को पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी फिर से मिल सकती है। बता दें कि 34 साल पुराने रोडरेज के एक मामले में नवजोत सिंह सिद्घू पटियाला जेल में 1 साल की सजा काट रहे हैं।

पंजब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से नवजोत सिंह सिद्घू ही चेहरा थे लेकिन पार्टी में इतना ज्यादा भीतरघात और अंदरुनी लड़ाई थी कि इससे सिद्धू पार नहीं पा सके। अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस फिर से सिद्घू पर दांव लगा सकती है। अब तय करना पंजाब की जनता को है कि वो सिद्धू को फिर से स्वीकार करेंगे या नहीं। बीते कुछ दिनों में पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे है। कई वारदातों के बाद मान सरकार सवालों के घेरे में है। ऐसे में कांग्रेस एक बार फिर से पंजाब में खुद के लिए अवसर देख रही है।

यह भी पढ़ें:-

Balika Vadhu Actress Neha Marda Pregnant: बालिका वधू की ‘गहना’ जल्द बनने वाली हैं मां, बैकलेस ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published.