March 28, 2024, 8:57 pm

पंजाब : चुनाव में किसकी होगी जीत ? आज दिग्गजों को रैलियां

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday February 13, 2022

पंजाब : चुनाव में किसकी होगी जीत ? आज दिग्गजों को रैलियां

पंजाब में विधानसभा चुनाव  की तैयारी तेज है… राज्य की 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है… और प्रचार को लेकर सभी पार्टियों ने पूरी तकत झोंक दी है। आज पंजाब मे कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में हैं… इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह आज लुधियाना, पटियाला और जालंधर के दौरे पर हैं। यहां वो रैली और जनसभा करेंगे।

पंजाब में बीजेपी पहली बार अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरी है…. बीजेपी का पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर और दिग्गज अकाली नेता सुखदेव ढीँढसा की पार्टी से गठबंधऩ है। अमित शाह पहले लुधियाना में रैली करेंगे… इसके बाद वो
कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृह जिले पटियाला में जनसभा को संबोधित करेंगे…अपने दौरे के आखिर में अमित शाह जालंधर जिले में बीजेपी और गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पंजाब के दौरे पर हैं… वो आज कोटकपुरा मे रैली करेंगीं… ये वही इलाका हैं जहां बेअदबी की सबसे ज्यादा वारदातें हुई थी… इसके बाद प्रियंका भगवंत मान के खिलाफ प्रचार के लिए धुरी जाएंगी… भगवंत मान आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार हैं और अपने संसदीय सीट से संगरूर जिले की धुरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

कोटकपूरा में अब तक हुए 12 विधानसभा चुनाव में से 5 बार कांग्रेस और 4 बार अकाली दल जीतने में सफल रहा है। कोटकपूरा को कांग्रेस के लिए मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। और आखिरी बार यहां से 2007 में कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी
उधर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी भी दिल्ली क बाहर अपने विस्तार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं…. अरविंद केजरीवाल का 12 फरवरी से 18 फरवरी के बीच एक हफ्ते तक धुआंधार चुनावी दौरे हैं…. आज अरविंद केजरीवाल भी आज अमृतसर में रहेंगे वो यहां रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे… यहां की अमृतसर ईस्ट सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

फिलहाल सभी पार्टियों के दिग्गज पूरे जोर शोर के साथ चुनावी अभियान में जुटे हैं… हालांकि इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा है… क्योंकि यहां इस बार चौतरफा लड़ाई है… एक तरफ कांग्रेस हैं जो इतिहास दोहराना चाहती है… तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी दिल्ली के बाद दूसरे प्रदेश में सरकार बनाने की संभावना देख रही है…तीसरी पार्टी हैं सुखबीर बादल की अकाली दल है जो इस बार बीएसपी ेके साथ चुनाव मैदान में है और पंजाब में फिर से सत्ता में वापसी का रास्ता ढूंढ रही है…. चौथी पार्टी बीजेपी है जो करीब दो दशक बाद अकाली दल के बगैर पंजाब में पैठ बनाने की जुगत भिड़ा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published.