April 25, 2024, 6:07 pm

Noida: यहां चला वृक्षारोपण का सबसे बड़ा कार्यक्रम। सीईओ, डी एम के साथ सांसद भी रहे मौजूद।

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday July 5, 2022

Noida: यहां चला वृक्षारोपण का सबसे बड़ा कार्यक्रम। सीईओ, डी एम के साथ सांसद भी रहे मौजूद।

Plantation program run by Noida authority : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में अन्य जगहों के तरह नोएडा में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। नोएडा में खास कार्यक्रम सेक्टर 78 स्थित वेदवन में चलाया गया।

ग्रीन नोएडा कैंपेन के तहत चलाए गए इस अभियान में नोएडा अथॉरिटी के सीईओ (Noida CEO) ऋतु महेश्वरी, गौतम बुध नगर के डीएम सुहास एलवाई, गौतम बुध नगर के सांसद महेश शर्मा समेत कई गणमान्य लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। ग्रीन नोएडा कैंपेन के तहत एक साथ 25 हजार पौधे लगाए गए और ग्रीन नोएडा का नारा बुलंद किया गया।

पर्यावरण के लिहाज से पेड़ पौधे हमारे लिए बेहद जरूरी हैं और इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए नोएडा अथॉरिटी ने यह खास अभियान नोएडा के सेक्टर 78 स्थित वेदवन पार्क में चलाया। इस अभियान का सबसे बड़ा फायदा आसपास की हाईराइज सोसाइटी को मिलने वाला है क्योंकि आसपास में घनी आबादी है और वेदवन में पेड़ लगने के बाद उन लोगों को जहां एक तरफ स्वच्छ हवा मिलेगी वहीं भरपूर ग्रीनरी का भी आनंद लोग उठा सकते हैं।

अंतरिक्ष गोल्फ व्यू अपार्टमेंट में रहने वाले रंजन सामंतराय ने https://gulynews.com से खास बात करते हुए कहा यह वक्त की सबसे बड़ी जरूरत थी और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर नोएडा अथॉरिटी ने स्थानीय सांसद के साथ मिलकर पौधे लगाने का काम किया। उन्होंने खासतौर से इसके लिए अथॉरिटी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

खास बात यह रही कि स्पेशल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास की सोसाइटी के भी लोग जिनमें अंतरिक्ष गोल्फ एवेन्यू 2, अंतरिक्ष गोल्फ एवेन्यू वन, हाइड पार्क जैसी सोसाइटी के लोग मौजूद रहे।

क्यों खास है वेदवन पार्क?

यह पार्क 7x सोसाइटी की सबसे बड़ी पार्क है। भारतीय संस्कृति का आधार ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद को मानते हैं। युवा पीढ़ी को चारों वेद की संपूर्ण जानकारी देने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने पहल की है। किस वेद में क्या विशेषता है, क्या लिखा, क्या संदेश दिया गया है, इसकी जानकारी सेक्टर-78 में विकसित किए जाने वाले ‘वेदवन’ में मिलेगी। किस वेद में किस प्रकार तरह के पौधे का वर्णन और जानकारी है, उनकी महत्ता भी वेदवन में पौधे लगाकर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.