March 29, 2024, 8:39 pm

मुंबई: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार !

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday February 27, 2022

मुंबई: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार !

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांबली को मुंबई की बांद्रा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। सूत्रों से पता चला है कि रविवार को कांबली को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो अपने घर पर थे।
मिली जानकारी के मुताबिक कांबली जब बाहर से आ रहे थे, उस समय उन्होंने अपनी गाड़ी सोसाइटी के गेट में घुसा दिया। इस घटना के बाद सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड से उनकी बहस हुई और फिर मामला थाना पहुंच गया। सोसाइटी कि मेंटेनेंस टीम ने विनोद कांबली के खिलाफ मुंबई के बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उस शिकायत के आधार पर एफ आई आर दर्ज कर मामले को गिरफ्तार किया हालांकि थोड़ी देर बाद ही विनोद कांबली को जमानत पर रिहा कर दिया गया आपको बता दें कि विनोद कांबली टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रहे हैं और काफी लंबे समय तक उन्होंने क्रिकेट खेले हैं।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया. मुंबई के बांद्रा में विनोद कांबली ने अपनी गाड़ी को सोसाइटी के गेट में घुसा दिया था, जिसके बाद पुलिस ने ये एक्शन लिया. हालांकि, बाद में विनोद कांबली को बेल मिल गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published.