April 19, 2024, 10:09 pm

प्यार को खुलेआम जाहिर करते कपल का वीडियो हुए वायरल, किसने कहा वाह-वाह, तो किसको लगी बेशर्मी

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday March 14, 2022

प्यार को खुलेआम जाहिर करते कपल का वीडियो हुए वायरल, किसने कहा वाह-वाह, तो किसको लगी बेशर्मी
Mumbai: विदेश में खुलेआम kiss करना आम है। लेकिन भारतीय सभ्यता की बात करें तो यह मुमकिन नहीं है। चाहे बड़े शहर हो या छोटे, भारतीय सभ्यता ऐसा करने की इजाज़त नहीं देती। लेकिन ऐसा कुछ  मुंबई के उपनगर डोंबिवली में देखने को मिला, जहां एक कपल खुलेआम अपने इश्क़ ऐलान किया।
आखिर क्या किया Couple ने
www.gulynews.com को सोशल मीडिया से यह वीडियो मिला है। लेकिन प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए हम यह वीडियो आपको नहीं दिखा सकते। यह वीडियो मुंबई के पास डोंबिवली रेलवे स्टेशन का है। इसी रेलवे स्टेशन पर दोनों जोड़े सार्वजनिक रूप से Kiss कर रहे थे। जिस दौरान दोनों एक-दूसरे को किस कर रहे थे तब रेलवे स्टेशन पर कई लोग मौजूद थे। उन्हीं में से कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह पूरा वीडियो करीब 21 सेकेंड का है।
जीआरपी ने किया कपल पर केस दर्ज
आपको बता दें कि यह घटना मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली रेलवे स्टेशन (Dombivli Railway Station) का है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डोंबिवली रेलवे पुलिस (GRP) एक्शन में है। और रिपोर्ट लिखे जाने तक कपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही जा रही है।
हम बता दें कि इस वीडियो की पुष्टि www.gulynews.com नहीं करता है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में स्टेशन के अनांउसमेंट की आवाज आ रही है। जिसमें कहा गया है, ‘मुंबई लोकल प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर सुबह 11.04 बजे है,’.. ।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग इसे  सुपर हिट बता रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो इसे बेशर्मी कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.