April 24, 2024, 6:53 am

नोएडा: महिला दिवस से पहले दिखी महिलाओं की ताकत, केपटाउन सोसाइटी में खास कार्यक्रम

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday March 6, 2022

नोएडा: महिला दिवस से पहले दिखी महिलाओं की ताकत, केपटाउन सोसाइटी में खास कार्यक्रम

महिला अस्मिता की सुरक्षा और महिलाओं को नए आयाम तक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ नोएडा के सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day)  का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को विश्व वंदिता ग्रुप (Vishwa Vandita group) ने ऑर्गेनाइज किया था। कार्यक्रम में सोसाइटी की 70 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया और महिलाओं की हक में आवाज बुलंद की।

खास बात यह रही कि इस पूरे कार्यक्रम का संचालन रेजिडेंट महिलाओं के ही ग्रुप ने किया। जिसमें खास तौर से मीनु चौधरी, हर्षिता सी कुमार और विजयता सिंह शामिल रहीं। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने तरह-तरह के गीत-संगीत के गाए साथ ही डांस और पोएट्री भी की। कार्यक्रम का लक्ष्य महिला शक्ति को बढ़ावा देना और महिलाओं को मजबूत करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.