March 29, 2024, 4:45 pm

Patna: कमजोर दिल वाले ना देखें। पहले पूर्व पत्नी और बेटी को सरेआम गोली मारी.. फिर खुद को, दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया।

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday April 28, 2022

Patna: कमजोर दिल वाले ना देखें। पहले पूर्व पत्नी और बेटी को सरेआम गोली मारी.. फिर खुद को, दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया।

Patna : बिहार की राजधानी पटना से बेहद हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के अनिसाबाद पुलिस कॉलोनी में एक शख्स ने सरेआम बीच सड़क पर दो लोगों को गोली मार कर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। यानी एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

किसने दिया वारदात को अंजाम ?

https://gulynews.com को जानकारी मिली है उसके मुताबिक राजीव नाम का एक शख्स र्दनीबाग के पुलिस कॉलोनी में एक रिटायर्ड आईजी के घर रहता था। वो बीते 6 साल से इस मकान में रह रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि राजीव कुमार की पहली पत्नी की मौत हो गई थी, इसके बाद उसने अपनी साली शशि प्रभा से शादी कर ली थी। मगर राजीव की दूसरी पत्नी शशि ने भी कुछ समय पहले राजीव को तलाक दे दिया था। बताया जाता है कि बेटी संस्कृति के साथ भी राजीव कुमार के रिश्ते अच्छे नहीं थे। यही वजह थी कि बेटी अपने पिता राजीव के साथ नहीं रहना चाहती थी। पता चला है कि घर में आपसी रिश्ते अच्छे रिश्ते नहीं होने के कारण राजीव मानसिक दबाव में था और इसी दबाव में आकर उसने पहले बेटी संस्कृति, पूर्व पत्नी शशि और फिर बाद में खुद को गोली मारकर हत्या कर ली।

यहां देखें पूरा वीडियो:-

ये पूरी सनसनीखेज वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि राजीव ने पहले एक-एक करके दो महिलाओं के सिर से सटाकर गोली मार कर हत्या कर दी । और फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वीडियो में देखा जा रहा है कि वहीं पास में एक और महिला है जो शव के पास बैठकर रो रही है। जानकारी मिली है कि राजीव की पूर्व पत्नी पटना सचिवालय में काम करती थी।

फिलहाल तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या और उसके बाद आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें :- भीषण गर्मी का येलो अलर्ट! आज से और झुलसाएगी गर्मी। इतना बढ़ेगा तापमान।

Weather Alert: भीषण गर्मी का येलो अलर्ट! आज से और झुलसाएगी गर्मी। इतना बढ़ेगा तापमान।

Leave a Reply

Your email address will not be published.