April 24, 2024, 4:13 pm

रांची : बाल बाल बची साइकिल सवार की जान, लोगों में बड़ी नाराजगी

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday February 27, 2022

रांची : बाल बाल बची साइकिल सवार की जान, लोगों में बड़ी नाराजगी

रांची के धुर्वा में उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया जब एक साइकिल सवार शख्स को कार सवार ने टक्कर मार दी। धुर्वा के शालीमार बाजार में सुबह करीब 8:30 बजे विवेक कुमार नाम का एक शख्स अपने साथियों के साथ साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे तभी पीछे से आ रही एक कार ने अचानक टर्न लिया और साइकिल सवार विवेक को धक्का मार दिया। गनीमत यह रही कि हादसे में विवेक को कोई चोट नहीं लगी। हालांकि साइकिल को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा।

विवेक कुमार और उनके बाकी साथी रांची के ही बसारगढ़ इलाके में रहते हैं। घटना के बाद उनके साथियों में डर और दहशत का माहौल है।
www.gulynews.com से बात करते हुए विवेक कुमार ने बताया कि हर शख्स की जान कीमती है, सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों का पालन किया जाना चाहिए।
‘सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों का पालन किया जाना चाहिए-विवेक कुमार

हादसे के बाद कार सवार शख्स कार लेकर आनन-फानन में फरार हो गया। बाद में विवेक कुमार ने अपने साथियों की मदद से साइकिल को गैराज पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक विवेक कुमार और उनके साथ ही सुबह-सुबह एक्सरसाइज करने के लिए साइकिल पर सवार होकर घर से बाहर निकले थे लेकिन अचानक इस हादसे के बाद सब के सब स्तब्ध हैं।
विवेक के साथी दिवाकर कुमार कहते हैं कि तेज रफ्तार गाड़ियों पर लगाम लगाना चाहिए। खासतौर से बड़ी गाड़ियों पर सख्ती लगाने की जरूरत है। यह किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।
‘हादसे को रोकने की जरूरत है, किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है’-दिवाकर कुमार

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का आरोप है कि अगर यातायात पुलिस और सतर्कता बरते तो ऐसे मामले रुक सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.