March 29, 2024, 1:29 pm

बिहार: पटना में औंधे मुंह गिरे DGP साहब! दौड़ रेस में गिर पड़े

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday March 6, 2022

बिहार: पटना में औंधे मुंह गिरे DGP साहब! दौड़ रेस में गिर पड़े

बिहार से एक ऐसी तस्वीर आई है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस तस्वीर में बिहार के डीजीपी दौड़ते और फिर औंधे मुंह गिरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बेहद तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो हैरत में पड़ जाएंगे।

पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

दावा किया जा रहा है कि बिहार के डीजीपी एसके सिंघल पुलिस के बाकी स्टाफ के साथ दौड़ रहे थे। उन लोगों के साथ दौड़ते हुए डीजीपी एसके सिंघल काफी तेजी से आगे निकल गए। उनके साथ रेस लगा रहे कुछ IPS और पुलिस के बाकी स्टाफ पीछे रह गए । लेकिन तेज दौड़ने के चक्कर में डीजीपी का संतुलन बिगड़ गया और वो जमीन पर सीधे मुंह के बल आ गिरे।

जानकारी मिली है कि यह घटना पिछले महीने की 26 फरवरी की है। रेस का यह प्रोग्राम पटना में आयोजित किया गया था। पता चला है कि DGP के गिरते ही रेस को बंद कर दिया। सबके कदम रुक गए और फिर फर्स्ट एड के बाद डीजीपी साहब प्रोग्राम छोड़ कर चले गए। बता दें कि यह खबर और वीडियो की पुष्टि http://gulynews.com नहीं करता है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.