April 19, 2024, 10:14 pm

AZADI KA AMRIT MAHOTSVA: अंतरिक्ष में आज़ादी के अमृत महोत्सव की गूंज, दिखी भारत की दुनिया में बढ़ती ताकत

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday August 13, 2022

AZADI KA AMRIT MAHOTSVA: अंतरिक्ष में आज़ादी के अमृत महोत्सव की गूंज, दिखी भारत की दुनिया में बढ़ती ताकत

AZADI KA AMRIT MAHOTSVA: आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर कहीं तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, कहीं हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। ऐसा ही एक अभियान आज अंतरिक्ष में भी नजर आया।

अंतरिक्ष में आज़ादी के अमृत महोत्सव की गूंज

पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस सालगिरह को आज और यादगार तब बना दिया गया, जब अंतरिक्ष में आज़ादी के अमृत महोत्सव (AZADI KA AMRIT MAHOTSVA) की गूंज सुनाई दी। अंतरिक्ष में मोजूद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से यूरोपियन स्पेस एजेंसी की वैज्ञानिक समानता क्रिस्टोफेरोटी (Samantha Cristoforetti) ने आज भारत आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर भारत को बधाई दी। साथ ही यह भी कहा की दुनिया की सभी बड़ी अंतरिक्ष एजेंसियां पिछले कई दशकों से इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो (ISRO) के साथ मिलकर काम कर रही है और आगे भी कई अंतरिक्ष मिशन में हम सब इसरो के साथ काम करेंगे।

अंतरिक्ष का पूरा वीडियो यहां देखें:- 

इस मौके पर यूरोपियन स्पेस एजेंसी की वैज्ञानिक समानता क्रिस्टोफेरोटी ने नासा (NASA) और इसरो (ISRO) को बधाई भी दी। अंतरिक्ष में अमृत महोत्सव की गूंज देश की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। साथ ही बताता है कि नया भारत कितना मजबूत और सशक्त है।

यह भी पढ़ें:-

IAS Anurag: ग्रेजुएशन में फेल होने वाला स्टूडेंट कैसे बना IAS रैंकर, इनकी कहानी अपने बच्चों को जरूर बताएं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.