April 18, 2024, 1:19 pm

Azadi Ka Amrit Mahotsva: केपटाउन सोसाइटी में चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान, बच्चों समेत बुजुर्गों ने लिया हिस्सा

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday August 14, 2022

Azadi Ka Amrit Mahotsva: केपटाउन सोसाइटी में चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान, बच्चों समेत बुजुर्गों ने लिया हिस्सा

Azadi Ka Amrit Mahotsva: देश की आजादी के 75वें वर्षगांठ के मौके पर पूरे देशभर में अमृत महोत्सव की धूम दिखाई दे रही है। दिल्ली से सटे नोएडा में भी इस मौके पर लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।

क्या रहा खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान (Azadi Ka Amrit Mahotsva) का असर नोएडा के सोसाइटियों में भी साफ तौर पर दिख रहा है. आजादी के पर्व को पूरे उल्लास और उमंग से मनाया जा रहा है…बच्चे बुजुर्ग महिलाएं…सभी तिरंगा के रंग में नजर आ रहे हैं। इसी उत्साह को और बढ़ाने के लिए Elios Healthcare भी आगे आया।

 

आजादी के इस पावन पर्व को और यादगार बनाने के लिए Elios Healthcare ने घर-घर में जाकर तिरंगा बांटा (Azadi Ka Amrit Mahotsva)। हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga Abhiyan) अभियान के तहत Elios Healthcare ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर 50 से ज्यादा घरों तक पहुंची और वहां जाकर तिरंगा बांटा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य अमृत महोत्सव प्रोग्राम को हर घर तक पहुंचाना था. खास बात यह नजर आई कि तिरंगा को अपने घर में पाकर स्थानीय लोग बेहद खुश नजर आए। बच्चों में तो इसकी खुशी इतनी दिखाई दे रही थी कि कई बच्चे तो जय हिंद और भारत माता की जय के नारे तक लगाए।

प्रोग्राम का पूरा वीडियो यहां देखें:-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.