Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के लोगों का गुस्सा फूटा, लगाई मंत्रियों के घरों में आग

श्रीलंका इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहा है। देश के हालात दिनोंदिन बदतर होते जा रहे है। खाने पीने की चीजों में कमी और ईंधन की कमी, बिजली कटौती और बढ़ती कीमतों ने बड़ी संख्या में नागरिकों को प्रभावित किया है।‌ आजादी के बाद से इस बार श्रीलंका को सबसे ज्यादा खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिसकी वजह लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विरोध इतना बढ़ गया कि हाल ही में, भीड़ बेकाबू हो गई और कई मंत्रियों के घर तक जला डालें।