March 28, 2024, 5:14 pm

साथ निभाने की मिली सज़ा, बर्थडे के दिन प्रेमी ने मारा अपनी प्रेमिका को 

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday March 26, 2022

साथ निभाने की मिली सज़ा, बर्थडे के दिन प्रेमी ने मारा अपनी प्रेमिका को 
जहां बर्थडे सबके लिए खुशियों का दिन होता है। परिवार और दोस्तों के साथ रहने का दिन होता है। खुशी मनाने का दिन होता है। वहां उस युवती के लिए मौत का दिन बन गया। रुड़की में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को उसके बर्थडे के दिन मौत के घाट उतार दिया। ऐसे मानों जैसे इश्क़ में मरना-मारना, आज-कल सरफिरे आशिकों का नया हाल हो चुका हो।
यह भी पढ़ें:-
कैसे की हत्या? 
प्रेमी ने बर्थडे मनाने के बहाने कलियर के गेस्ट हाउस में बुलाया। केक काटने के बाद तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। ये पूरा मामला गुरुवार का है।
आखिर क्यों की हत्या?
प्रेमी ने खुद जानकारी दी कि, वो रमसा (युवती) से शादी करना चाहता था लेकिन उसके परिवार वालें तैयार नहीं थे। रमसा भी अपने परिवार के खिलाफ शादी करने को तैयार नहीं थी। इसलिए उसने रमसा को मार डाला। प्रेमी ने यह भी बताया कि उन दोनों का रिलेशन 8 साल से चल रहा था।
युवती की मौत के बाद से उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार के लिए है। जल्द ही, पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
मामले का कैसे पता चला?
जब प्रेमी-प्रेमिका गेस्ट हाउस में पहुंचे तो, लड़के के हाथ में नीले रंग का एक सूटकेस था। वापस आते समय, गेस्ट हाउस के मालिक ने शक जताया कि सूटकेस में क्या है? और कर्मचारी को चैक करने को कहा। देखने पर पता चल की उसमें युवती का शव था। जिसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी मिली और युवक को गिरफ्तार लिया गया।
यह भी पढ़ें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published.