April 18, 2024, 2:17 pm

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद, दिल्ली से लगी यूपी की सीमाओं पर अलर्ट जारी

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday April 17, 2022

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद, दिल्ली से लगी यूपी की सीमाओं पर अलर्ट जारी

Jahangirpuri Violence: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खासतौर से दिल्ली से सटे बॉर्डर नोएडा गाजियाबाद में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था बरती जा रही हैं साथ ही संदिग्धों पर नजर भी रखी जा रही है। इसके अलावा धार्मिक नजरिए से संवेदनशील स्थलों और धर्म स्थानों के आसपास गश्त बढ़ाई गई है।

सभी जिलों के पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। अयोध्या में आज 84 कोसी यात्रा निकलनी है। यात्रा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन को खास सतर्कता बरतने की निर्देश दिए गए है। इतना ही नहीं, लखनऊ में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। DCP, ADCP, ACP ने पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे। बता दें कि, सभ अफसरों को गश्त करने के लिए CP DK ठाकुर ने आदेश दिया।

बता दें, हापुड में पुलिस पैदल मार्च कर रही है। वहीं नोएडा और कुशीनगर में भी पुलिस काफी सख्ती से भीड़भाड़ वाले जगहों पर अपनी नज़र बनाए हुए है। UP के ADG प्रशांत कुमार बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली से सटे इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस से वे लगातार रियलटाइम सम्पर्क में है। वहीं, कोई भी खबर मिलने पर UP पुलिस तुरन्त एक्शन लेगी।

दरअसल, दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान काफी बवाल मचा। पुलिस के मुताबिक शोभायात्रा में लोगों के ऊपर पत्थरबाजी और आगजनी की बात सामने आई है। दिल्ली के सेंट्रल डिस्टिक और नार्थ ईस्ट डिस्टिक पर ये घटना हुई जिसके बाद से भारी फोर्स को तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक कुशल सिनेमा के पास शाम लगभग 5-5:30 बजे ये घटना हुई है।

यह भी पढ़ें :- HLL Lifecare limited को बेचने की तैयारी, एक और कंपनी का Privatisation

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.