April 19, 2024, 11:03 am

Chandigarh Bus Service: चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सर्विस, किराया मात्र इतने रुपए…

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday February 9, 2024

Chandigarh Bus Service: चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सर्विस, किराया मात्र इतने रुपए…

Chandigarh Bus Service: अयोध्या में राममंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से पूरे देश से रामभक्त अधिक से अधिक संख्या में अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन कर रहे हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से अयोध्या जाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। हर कोई अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करना चाहता है। इस वजह से सीटीयू के पास लगातार बस चलाने की डिमांड आ रही थी। इसी सिलसिले में चंडीगढ़ से डायरेक्ट अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की गई है। इस सफर के लिए लोगों को 1706 रुपये चुकाने होंगे और कुछ स्टॉपेज के साथ करीब 19 घंटे का सफर होगा।

क्या है पूरा मामला

खबर के मुताबिक रामलला के दर्शन करने के लिए शुक्रवार को चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई। चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने बस को हरी झंडी दिखाई। बस को रवाना करने के बाद उच्च अधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए आम लोगों में भी लड्डू बांटे। इस सफर के लिए लोगों को 1706 रुपये चुकाने होंगे और कुछ स्टॉपेज के साथ करीब 19 घंटे का सफर होगा।

सीटीयू पहली बार अयोध्या के लिए सीधी बस चला रहा है। परिवहन विभाग के अनुसार आईएसबीटी-17 से दोपहर 1.30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसी तरह अयोध्या से बस शाम 4.30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 11.05 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड पर पहुंचेगी। 947 किलोमीटर के इस सफर के लिये 1706 रुपये का किराया तय किया गया है। बस का एक तरफ का सफर 19 घंटे का रहेगा। अयोध्या के लिए अगर सीटीयू की बस शुरू होने से लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी। क्योंकि चंडीगढ़ से अयोध्या जाने के लिए वर्तमान में सीधी रेल सुविधा भी नहीं है। चंडीगढ़ के लोगों को अभी अयोध्या जाने के लिए अंबाला से ट्रेन पकड़नी पड़ती है।

यह भी पढ़ें…

Haldwani Violence: मदरसे पर चला बुलडोजर तो भड़क उठे दंगाई, थाने पर किया हमला…फूंक दी सैकड़ों गाड़ियां

कई धार्मिक जगहों के लिए सीटीयू चला रहा है बस

वर्तमान में सीटीयू की तरफ से श्री सालासर धाम और खाटू श्याम बालाजी के लिए एसी बसें चलाई जा रही हैं। सीटीयू के अधिकारियों का दावा है कि इन बसों से लोगों को काफी लाभ हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.